संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संस्कृति मंत्रालय ने वंदे मातरम् गीत के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत मंडपम में आयोजित तिरंगा कॉन्सर्ट के साथ हर घर तिरंगा 2026 अभियान का समापन किया

प्रविष्टि तिथि: 18 AUG 2026 10:27PM by PIB Delhi

संस्कृति मंत्रालय ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में सुप्रसिद्ध गायक बी प्राक के साथ वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक खास हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिससे हर घर तिरंगा 2026 का देशव्यापी अभियान का शानदार ढंग से समापन हुआ।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001L823.jpg

सुप्रसिद्ध गायक बी प्राक ने राष्ट्रीय ध्वज और भारत की अटूट भावना के जीवंत उत्सव में लोगों को एक साथ लाकर संगीत के माध्यम से देशभक्ति का जोश जगाया। संस्कृति मंत्रालय द्वारा हर घर तिरंगा 2026 अभियान के तहत आयोजित इस कॉन्सर्ट ने इस साल के समारोहों में संगीत का एक जबरदस्त रंग भर दिया; यह उत्सव वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है। संगीत के माध्यम से इस कार्यक्रम ने अलग-अलग उम्र के लोगों को मातृभूमि के प्रति प्रेम, त्याग और राष्ट्रीय गौरव की भावनाओं से भर दिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00344DA.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004UUNU.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005DKNT.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006MK3I.jpg

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0072RW3.jpg

अपनी खास आवाज और शानदार म्यूजिकल परफॉर्मेंस के लिए मशहूर बी प्राक ने कई लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें उनका बेहद पसंद किया गया देशभक्ति गीत 'तेरी मिट्टी' भी शामिल था। देश भर के श्रोताओं के दिलों में गहराई से जुड़े इस गाने ने भारत के सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान की यादें ताजा कर दीं। कार्यक्रम की शुरुआत युवा गायिका मान्या त्रिपाठी की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई, जिसने तिरंगे और देशभक्ति की भावना के जीवंत उत्सव का माहौल बना दिया।

इस कॉन्सर्ट में पूरी दिल्ली से 1,000 से अधिक स्कूली छात्र और 7,000 से अधिक ऐसे लोग शामिल हुए जिन्होंने पहले ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत की भावना, देशभक्ति और एकता का उत्सव मनाने के लिए एक साथ आए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image008K29V.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image009CNFF.jpg

यह कॉन्सर्ट 9 से 17 अगस्त तक आयोजित हर घर तिरंगा 2026 अभियान का समापन था। इस अभियान के तहत देश भर के लोगों ने हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ी कई तरह की गतिविधियों में एक बार फिर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पिछले 5 सालों में हर घर तिरंगा अभियान एक देशव्यापी जन-आंदोलन बन गया। इसमें झंडा फहराने के अलावा तिरंगा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, सामुदायिक आयोजन और डिजिटल पहल जैसी गतिविधियां भी शामिल रहीं।

इस साल लोगों की भागीदारी का एक अहम संकेत सेल्फी विद तिरंगा कैंपेन को मिला रिस्पॉन्स था। हर घर तिरंगा पोर्टल पर 8.27 करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं, जिसने पिछले साल के 7.5 करोड़ सेल्फी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रिकॉर्ड भागीदारी इस अभियान में लोगों की बढ़ती हिस्सेदारी और राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रीय गीत के साथ अपने जुड़ाव को भौतिक और डिजिटल दोनों तरह से प्रकट करने की लोगों की इच्छा को दर्शाती है।

तिरंगा कॉन्सर्ट में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि तिरंगा देश की सामूहिक आकांक्षाओं, बलिदानों और उपलब्धियों का प्रतीक है और यह पीढ़ियों से भारतीयों को एकजुट करता आ रहा है। उन्होंने इस साल के समारोहों के खास महत्व पर प्रकाश डाला जो वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने की याद में मनाए जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय गीत को मातृभूमि के प्रति प्रेम की एक ऐसी शाश्वत अभिव्यक्ति बताया, जिसने भारतीयों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। इस कॉन्सर्ट में संस्कृति मंत्रालय के सचिव श्री विवेक अग्रवाल और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।

हर घर तिरंगा 2026 अभियान में पूरे देश के राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों में मनाया गया। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के विभागों, स्थानीय निकायों, शिक्षण संस्थानों, सशस्त्र बलों, सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, सिविल सोसायटी ग्रुप और आम लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, बड़े पैमाने पर भागीदारी वाली गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के माध्यम से यह अभियान देश भर के शहरों, कस्बों और गांवों तक पहुंचा।

भारत मंडपम में आयोजित हर घर तिरंगा कॉन्सर्ट ने इस अभियान का शानदार समापन किया। बी प्राक की परफॉर्मेंस ने संगीत और सामूहिक भागीदारी वाले इस कार्यक्रम में हजारों युवा छात्रों और लोगों को एक साथ जोड़ा। कॉन्सर्ट और तिरंगे के साथ ली गई रिकॉर्ड संख्या में सेल्फी यह दिखाती है कि हर घर तिरंगा अभियान किस तरह लोगों द्वारा संचालित और देश भर के लोगों की भागीदारी से आगे बढ़ने वाला सबसे बड़ा जन-आंदोलन बन गया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image010ZOCM.jpg

*********

पीके/केसी/आरकेजे

 


(रिलीज़ आईडी: 2301044) आगंतुक पटल : 250
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu