महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री के विजन को बताया आत्मनिर्भर, सक्षम और विकसित भारत के निर्माण की दिशा
प्रविष्टि तिथि:
16 AUG 2026 4:01PM by PIB Delhi
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि लाल किले की प्राचीर से 80वें स्वतंत्रता दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने देश के युवाओं, महिलाओं और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर कई महत्वपूर्ण संकल्प देश के सामने रखे।
उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की अपील के साथ-साथ 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 ओलंपिक की मेजबानी तथा भारत की अपनी 6G तकनीक का विजन भी सामने रखा गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह विजन युवा शक्ति, नारी शक्ति और नई तकनीक की ताकत से आत्मनिर्भर, सक्षम और विकसित भारत के निर्माण की दिशा तय करता है।
***
SS/PC
(रिलीज़ आईडी: 2301522)
आगंतुक पटल : 52