गृह मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से भेंट की


देश के लिए सम्मान और गौरव हासिल करने के उनके प्रयास एवं दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं

टीम ‘इंडिया-इंग्लैंड पुरुष मिश्रित दिव्यांगता T20I सीरीज 2026’ के लिए इंग्लैंड के दौरे से वापस लौटी है

टीम को भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 23 AUG 2026 9:25PM by PIB Delhi

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से भेंट की। श्री अमित शाह ने X पर एक पोस्ट में कहा, आज नई दिल्ली में भारत की दिव्यांग पुरुष क्रिकेट टीम से मिलकर प्रसन्नता हुई। टीम इंडिया-इंग्लैंड पुरुष मिश्रित दिव्यांगता T20I सीरीज 2026 के लिए इंग्लैंड के दौरे से वापस लौटी है। देश के लिए सम्मान और गौरव हासिल करने के उनके प्रयास एवं दृढ़ संकल्प भारत के युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्हें उनके भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

***

RK/RR/PR/PS


(रिलीज़ आईडी: 2302565) आगंतुक पटल : 564
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Bengali-TR , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam