शिक्षा मंत्रालय
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस 2026 के अवसर पर उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों/संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी
प्रविष्टि तिथि:
24 AUG 2026 3:49PM by PIB Delhi
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में उच्च शिक्षा संस्थानों (एचईआई) और पॉलिटेक्निक के 21 शिक्षकों/संकाय सदस्यों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (एनएटी) प्रदान करेंगी।
इस वर्ष केंद्रीय उच्च शिक्षा संस्थानों के 12 शिक्षक/संकाय सदस्य, राज्य विश्वविद्यालयों से पांच, जिनमें तीन सरकारी और दो निजी महाविद्यालय शामिल हैं तथा पॉलिटेक्निक से चार, जिनमें दो सरकारी और दो निजी पॉलिटेक्निक शामिल हैं, पुरस्कारों के लिए चयनित किए गए है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल(www.awards.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन आमंत्रित किए गए थे। जनभागीदारी के तहत इसमें स्व-नामांकन, संस्थागत नामांकन और सहकर्मी नामांकन का प्रावधान किया गया था। नामांकन 26 मई से 20 जुलाई 2026 तक आमंत्रित किए गए थे।
यह पुरस्कार उत्कृष्ट शिक्षकों/संकाय सदस्यों को प्रदान किया जाता है। पुरस्कार विजेताओं का चयन शिक्षण-अधिगम प्रभावशीलता, आउटरीच गतिविधियां, अनुसंधान एवं नवाचार और प्रायोजित अनुसंधान/संकाय विकास कार्यक्रम/परामर्श शिक्षण सहित कई मापदंडों के आधार पर उनके प्रदर्शन के मूल्यांकन के बाद किया जाता है।
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:
(i) नामांकित व्यक्तियों की प्रारंभिक सूची तैयार करने के लिए प्रारंभिक खोज-सह-स्क्रीनिंग समिति द्वारा मूल्यांकन।
(ii) चयनित सूची में शामिल नामांकित व्यक्तियों में से पुरस्कार विजेताओं का चयन जूरी समिति द्वारा किया जाना।
वर्ष 2023 में यह निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के अंतर्गत उच्च शिक्षा संस्थानों और पॉलिटेक्निक के लिए पुरस्कारों की दो श्रेणियां स्थापित की जाएगी। इससे पहले ये पुरस्कार केवल स्कूली शिक्षकों को ही प्रदान किए जाते थे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 की परिकल्पना के अनुरूप पुरस्कारों का दायरा बढ़ाया गया। इसमें यह परिकल्पना की गई थी कि शिक्षा इकोसिस्टम में उत्कृष्टता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पुरस्कार और मान्यता जैसे प्रोत्साहन दिए जाने चाहिए।
पुरस्कार विजेताओं की सूची संलग्न है।
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2026 - उच्च शिक्षा विभाग
|
क्रम संख्या
|
नाम
|
संस्था
|
विषय
|
लिंग
|
|
1.
|
प्रो. अवलोकिता अग्रवाल
|
आईआईटी रुड़की, उत्तराखंड
|
सतत वास्तुकला और निर्मित पर्यावरण
|
महिला
|
|
2.
|
प्रो. कीर्ति चंद्र साहू
|
आईआईटी हैदराबाद, तेलंगाना
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
पुरुष
|
|
3.
|
प्रो. विनय चमोला,
|
बीआईटीएस पिलानी, राजस्थान
|
इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
|
पुरुष
|
|
4.
|
डॉ. श्रीकांत गोल्लापुडी
|
आईआईटी भुवनेश्वर, ओडिशा
|
धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान
|
पुरुष
|
|
5.
|
डॉ. मिथुन राधाकृष्ण
|
आईआईटी गांधीनगर, गुजरात
|
केमिकल इंजीनियरिंग
|
पुरुष
|
|
6.
|
प्रोफेसर सौरव दत्ता
|
आईआईएसईआर भोपाल, मध्य प्रदेश
|
पादप विज्ञान
|
पुरुष
|
|
7.
|
प्रोफेसर विक्रम विशाल
|
आईआईटी बॉम्बे, महाराष्ट्र
|
पृथ्वी विज्ञान
|
पुरुष
|
|
8.
|
प्रो. सरवैया जयराजसिंह इंद्रजीतसिंह,
|
राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय, गांधीनगर, गुजरात
|
फोरेंसिक फार्मेसी और खाद्य फोरेंसिक्स
|
पुरुष
|
|
9.
|
प्रोफेसर शंकर प्रसाद रथ
|
आईआईटी कानपुर, उत्तर प्रदेश
|
रासायनिक विज्ञान
|
पुरुष
|
|
10.
|
डॉ. मनीषा निगम
|
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय
श्रीनगर, उत्तराखंड
|
जीव रसायन
|
महिला
|
|
11।
|
डॉ. अमर मोहनराव ताकसांडे
|
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (जेएनएमसी),
वर्धा, महाराष्ट्र
|
मेडिसिन - बाल रोग
|
पुरुष
|
|
12.
|
डॉ. अरुण बाबू
|
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), मंगलगिरि, आंध्र प्रदेश
|
मेडिसिन - बाल रोग
|
पुरुष
|
|
13.
|
डॉ. पुख्रंबम लीलाबती देवी
|
नृत्य एवं संगीत विभाग,
मणिपुर विश्वविद्यालय, इम्फाल, मणिपुर
|
मणिपुरी नृत्य
|
महिला
|
|
14.
|
प्रो. डॉ. आशुतोष मोहन
|
प्रबंधन अध्ययन संस्थान,
बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी
|
प्रबंधन
|
पुरुष
|
|
15.
|
प्रो. अंकुरन दत्ता
|
गौहाटी विश्वविद्यालय,
गुवाहाटी, असम
|
जन संचार
|
पुरुष
|
|
16.
|
सुश्री शिवानी वी.
|
कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय, बैंगलोर
|
संस्कृत
|
महिला
|
|
17.
|
प्रो. राजीव चौधरी
|
पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर, छत्तीसगढ़
|
शारीरिक शिक्षा, योग शिक्षा
|
पुरुष
|
|
18.
|
डॉ. विश्वनाथ एच.एस.
|
एमईआई पॉलिटेक्निक,
बैंगलोर, कर्नाटक
|
सिविल इंजीनियरिंग
|
पुरुष
|
|
19.
|
डॉ. शशिकला एस.
|
पीएसजी पॉलिटेक्निक कॉलेज,
कोयंबटूर, तमिलनाडु
|
इलेक्ट्रिकल्स एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
|
महिला
|
|
20.
|
डॉ. कन्नन रथिनम
|
शक्ति पॉलिटेक्निक कॉलेज (सरकारी सहायता प्राप्त),
इरोड, तमिलनाडु
|
भौतिक विज्ञान
|
पुरुष
|
|
21.
|
डॉ. संदीपान प्रल्हाद नारोटे
|
सरकारी पॉलिटेक्निक,
सोलापुर, महाराष्ट्र
|
इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग और दूरसंचार
|
पुरुष
|
*****
पीके/केसी/आईएम/जीआरएस
(रिलीज़ आईडी: 2302995)
आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
Telugu
,
Bengali
,
Bengali-TR
,
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Tamil
,
Kannada
,
Malayalam