प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने ओणम की बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
26 AUG 2026 9:58AM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ओणम के अवसर पर सभी को बधाई दी। श्री मोदी ने कहा कि ओणम एक जीवंत त्योहार है जिसे न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार समाज में खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और मजबूत करे।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
ഏവർക്കും മനോഹരമായ ഓണം ആശംസിക്കുന്നു. ലോകമെമ്പാടും വലിയ ആവേശത്തോടെ ആഘോഷിക്കപ്പെടുന്ന ഊർജസ്വലമായ ഉത്സവമാണിത്.
ഈ ഉത്സവം സന്തോഷത്തിന്റെയും ഒത്തൊരുമയുടെയും സമൃദ്ധിയുടെയും മനോഭാവത്തിന് കൂടുതൽ കരുത്തുപകരട്ടെ.
“ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। यह एक जीवंत त्योहार है जिसे पूरी दुनिया में बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
यह त्योहार खुशी, एकजुटता और समृद्धि की भावना को और बढ़ाए।“
***
पीके/केसी/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2303429)
आगंतुक पटल : 151