राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के पानीपत स्थित सरकारी अस्पताल में निदान परीक्षण के दौरान दुष्‍कर्म पीडित महिला की कथित मृत्‍यु पर स्वतः संज्ञान लिया


आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पानीपत के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

प्रविष्टि तिथि: 27 AUG 2026 12:52PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने हरियाणा के पानीपत स्थित सरकारी अस्पताल में 16 अगस्त 2026 को एक नैदानिक ​​परीक्षण के दौरान दुष्‍कर्म की शिकार हुई 57 वर्षीय महिला की मृत्यु से संबंधित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। 18 अगस्त 2026 को रोहतक स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा विज्ञान संस्थान में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

आयोग ने माना है कि यदि समाचार में उल्लिखित तथ्य सत्य हैं  तो यह मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। अतः आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव और पानीपत के पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

19 अगस्त 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गंभीर रूप से बीमार रोगी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्‍सकों ने एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। खबरों के मुताबिक, सीटी स्कैन कक्ष के अंदर मशीन ऑपरेटर ने पीड़िता के साथ दुष्‍कर्म किया और उसे धमकी दी कि वह इस घटना का खुलासा किसी से नहीं करेगी।

****

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2303688) आगंतुक पटल : 124
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil