प्रविष्टि तिथि:
28 AUG 2026 12:09PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सभी को 'विश्व संस्कृत दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
X प्लेटफॉर्म पर अपनी पोस्ट में, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “सभी को 'विश्व संस्कृत दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएँ। भारत की ज्ञान परंपरा, संस्कृति और चेतना का मूल आधार संस्कृत भाषा जितनी प्राचीन है उतनी वैज्ञानिक भी है। संस्कृत में लिखे हमारे वेद, उपनिषद और शास्त्र सदियों से मानवता को ज्ञान का मार्ग दिखा रहे हैं। संस्कृत भाषा को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाने में अविस्मरणीय योगदान देने वाले सभी विद्वानों व आचार्यों को नमन करता हूँ।”
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने सावन पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ दीं।
****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस