प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एक सच्चे बुद्धिमान व्यक्ति के विवेक, संयम, दूरदर्शिता और गंभीरता जैसे श्रेष्ठ गुणों का उल्‍लेख करने वाले संस्‍कृत सुभाषितम् को साझा किया

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 8:27AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया। इस सुभ‍ाषितम में  एक सच्चे बुद्धिमान व्यक्ति के विवेक, संयम, दूरदर्शिता और गंभीरता जैसे श्रेष्ठ गुणों का उल्‍लेख किया गया है।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में लिखा-

"यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे।

कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥"

जिस व्यक्ति के कार्यों, योजनाओं, गोपनीय विचारों और रणनीतियिों का ज्ञान दूसरों को तब तक नहीं होता, जब तक कि वे सफलतापूर्वक पूर्ण न हो जाएं, ऐसे संयमी, विवेकी और गंभीर व्‍यक्ति को ही वास्‍तव में बुद्धिमान कहा जाता है।

********

पीके/केसी/एसएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2305329) आगंतुक पटल : 161
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Assamese , Gujarati , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam