रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय सेना ने पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए पीएनजी ट्रांजिशन वेबिनार 2026 का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 4:00PM by PIB Delhi

भारतीय सेना ने सैन्य संस्थानों में पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस (पीएनजी) के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली कैंट स्थित मानेकशॉ सेंटर में पीएनजी ट्रांजिशन वेबिनार-2026 का आयोजन किया। इस वेबिनार में भारतीय सेना, सरकारी एजेंसियों, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी), रक्षा संपदा संगठन, सैन्य अभियंता सेवा और शहरी गैस वितरण वितरण (सीजीडी) संस्थाओं के प्रमुख हितधारक शामिल हुए। यह पहल भारत सरकार के गैस आधारित अर्थव्यवस्था के दृष्टिकोण का समर्थन करती है।

भारतीय सेना की योजना वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान 41 सेना स्टेशनों को पीएनजी को सौंपने की है, जिसके बाद अन्य संस्‍थानों तक इसका विस्तार किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान जारी की गई भारतीय सेना की पीएनजी मार्गदर्शिका एक सुव्यवस्थित परिवर्तन के लिए प्रशासनिक, तकनीकी, सुरक्षा और कार्यान्वयन संबंधी आवश्यकताओं के लिए संदर्भ प्रदान करती है।

वेबिनार में नीतिगत, नियामक, वैधानिक, भूमि, निर्माण, तकनीकी, सुरक्षा, लेखांकन और प्रतिपूर्ति संबंधी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। सत्रों में सीजीडी की तैयारी, स्टेशन स्तर पर कार्यान्वयन का अनुभव और सुरक्षा आवश्यकताओं को भी शामिल किया गया। वेबिनार का समापन भारतीय सेना द्वारा पीएनजी का सुरक्षित, कुशल और टिकाऊ उपयोग सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता की पुष्टि के साथ हुआ।

*****

पीके/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2305547) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil