रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा ने रक्षा सेवाओं में पहली महिला (गैर-चिकित्सा) दो-सितारा अधिकारी बनकर इतिहास रचा

प्रविष्टि तिथि: 01 SEP 2026 6:01PM by PIB Delhi

भारतीय वायु सेना के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा भारतीय रक्षा बलों में एयर वाइस मार्शल या इसके समकक्ष पद हासिल करने वाली पहली महिला (गैर-चिकित्सा) अधिकारी बन गई हैं। उन्होंने 1 सितंबर, 2026 को वायुसेना मुख्यालय में असिस्टेंट चीफ ऑफ एयर स्टाफ (शिक्षा) का पदभार ग्रहण किया।

 

एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा 18 जून 1994 को भारतीय वायु सेना की शिक्षा शाखा में शामिल हुईं और वे अपने नए पद पर व्यापक अनुभव लेकर आई हैं। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्रों, क्षेत्रीय वायुसेना केंद्रों, कमान मुख्यालयों और वायु मुख्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। शक्ति शर्मा ने अपने पूरे करियर के दौरान कई अहम संस्थागत गतिविधियों का नेतृत्व किया, जिनमें शैक्षणिक एवं रणनीतिक रक्षा सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर और पुणे विश्वविद्यालय में भारतीय वायु सेना की ‘चेयर्स ऑफ एक्सीलेंस’ की स्थापना शामिल है। उन्होंने कपूरथला के सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य के रूप में कार्य करते हुए त्रि-सैन्य से सैनिक स्कूल की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बनकर इतिहास भी रचा है।

 

यह महत्वपूर्ण उपलब्धि भारतीय रक्षा बलों में महिला अधिकारियों की कार्य यात्रा में एक नया अध्याय जोड़ती है। वे तीन दशकों से अधिक की शानदार सेवा के साथ आने वाली पीढ़ियों को “शान के साथ आसमान छूने” के लिए प्रेरित करती रही हैं।

******

पीके/केसी/एनके


(रिलीज़ आईडी: 2305671) आगंतुक पटल : 171
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil