उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे

प्रविष्टि तिथि: 03 SEP 2026 2:38PM by PIB Delhi

उपराष्ट्रपति और पंजाब विश्वविद्यालय के पदेन कुलाधिपति श्री सीपी राधाकृष्णन 4 सितंबर, 2026 को चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे।

अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति एसएआईएफ/सीआईएल में उन्नत उपकरण सुविधा (परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरण सुविधा/केंद्रीय उपकरण प्रयोगशाला) का उद्घाटन करेंगे।

श्री सीपी राधाकृष्णन पंजाब विश्वविद्यालय तकनीकी नवाचार मंच का भी उद्घाटन करेंगे, जो विश्वविद्यालय के अनुसंधान, नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

***

पीके/केसी/एसएस/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2306314) आगंतुक पटल : 183
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi , Gujarati , Tamil , Malayalam