महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी

प्रविष्टि तिथि: 05 SEP 2026 5:38PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

केंद्रीय मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बच्चे भविष्य हैं और विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और इस भविष्य को आकार देने में हमारे शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी से बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होने और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में शिक्षकों को पूरा समर्थन देने का आह्वान किया।

***

पीके/केसी/पीपी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2306993) आगंतुक पटल : 165
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil