सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग में नियुक्तियां


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नियुक्तियों का स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 06 SEP 2026 7:25PM by PIB Delhi

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (एनसीएसके) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की है।

आयोग के अध्यक्ष पद पर श्री भगवत प्रसाद मकवाना और उपाध्यक्ष के पद पर श्री कैशब बिहारी की नियुक्ति की गई है। श्री मनोज कुमार बाल्मीकि, श्रीमती सुषमा गौडियाल और श्री रवि रामू कालोसे को आयोग का सदस्य बनाया गया है।

उनकी नियुक्तियां मौजूदा आयोग के शेष कार्यकाल 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी।

आयोग के अध्यक्ष श्री भगवत प्रसाद मकवाना अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर हैं और उन्हें सामाजिक कार्यों, विशेष रूप से अनुसूचित जातियों के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वह उत्तराखंड सरकार में सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक के रूप में और 'मैनुअल स्कैवेंजर्स (हाथ से मैला ढ़ोने) के रूप में रोजगार पर रोक और उनके पुनर्वास अधिनियम, 2013' के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य भी रहे हैं।

उपाध्यक्ष श्री कैशब बिहारी के पास अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर डिग्री है। वह ओडिशा के निवासी हैं और पेशे से किसान हैं। वह अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के प्रयासों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जाति कल्याण से जुड़ी कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली हैं और वह विभिन्न नागरिक एवं सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं।

सदस्य श्री मनोज कुमार बाल्मीकि एक उद्यमी हैं। वह 2019 से 2022 तक उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रहे हैं। उन्होंने अनुसूचित जातियों, सफाई कर्मचारियों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए काम करने वाले संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी निभाई हैं। वह जन-कल्याण के मुद्दों का समाधान करने एवं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को बढ़ावा देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

सदस्य श्रीमती सुषमा गौड़ियाल बरेली कॉलेज, बरेली में हिंदी विभाग में प्रोफेसर हैं। उन्होंने कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से स्नातकोत्तर और पीएच.डी. की डिग्री प्राप्त की है। वह राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की एक पूर्व सदस्य भी रही हैं। अपने शैक्षणिक करियर के दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण संस्थागत जिम्मेदारियां निभायी है। उनका शैक्षणिक कार्य एवं शोध में दलित साहित्य, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर, महिला सशक्तिकरण और समकालीन सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे शामिल हैं।

सदस्य श्री रवि रामू कालोसे एक सेवानिवृत्त नगरपालिका इंजीनियर हैं और उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है। वह सफाई कर्मचारियों के कल्याण एवं विकास से जुड़ी पहलों से जुड़े रहे हैं और सफाई कर्मचारियों की शिकायतों का समाधान करने और उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में लगातार काम करते रहे हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों का स्वागत किया है।

मंत्रालय को विश्वास है कि उनका सामूहिक अनुभव और सामाजिक न्याय एवं वंचित वर्गों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, आयोग को उसके दायित्वों को पूरा करने में और मज़बूती प्रदान करेगी। साथ ही, यह पूरे देश में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों, सम्मान और सामाजिक-आर्थिक भलाई की रक्षा करने में भी योगदान देगी।

नई नियुक्त टीम से उम्मीद है कि वह सफ़ाई कर्मचारियों और समाज के अन्य वंचित वर्गों के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए समाज कल्याण, जन सेवा, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में अपने विविध अनुभवों का सदुपयोग करेगी।

 

***

पीके/केसी/एके/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2307244) आगंतुक पटल : 107
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil