शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

DPE कार्यक्रम के विद्यार्थियों को कार्यक्रम पूर्ण करने का अंतिम अवसर

प्रविष्टि तिथि: 08 SEP 2026 5:35PM by PIB Jaipur

DPE कार्यक्रम के विद्यार्थियों (जिनके कार्यक्रम की अधिकतम अवधि समाप्त हो चुकी है एवं कार्यक्रम का कोई घटक अभी भी अपूर्ण है) को विश्वविद्यालय द्वारा उनके लंबित कार्यक्रम को पूर्ण करने हेतु एकमुश्त अवसर (One Time Opportunity) प्रदान किया जा रहा है। इस हेतु विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे इस अवसर का लाभ प्राप्त करने हेतु यथाशीघ्र अपने संबंधित क्षेत्रीय केन्द्र से संपर्क करें l साथ ही, अपने लंबित DPE कार्यक्रम का विवरण क्षेत्रीय केन्द्र में उपस्थित होकर/लिखित आवेदन अथवा ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराने का कष्ट करें।

कार्यक्रम से संबंधित लंबित विवरण उपलब्ध कराये जाने के उपरांत विद्यार्थी/विद्यार्थियों के प्रकरण/प्रकरणों को संकलित किया जाना संभव हो सकेगा, तत्पश्चात उक्त संकलित प्रकरणों को आगामी एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु इग्नू मुख्यालय को प्रेषित किया जा सकेगा l

00000000

 


(रिलीज़ आईडी: 2307906) आगंतुक पटल : 16