प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की


प्रधानमंत्री ने भारत की विकास प्राथमिकताओं में आगा खान विकास नेटवर्क के दीर्घकालिक योगदान की सराहना की

प्रधानमंत्री ने विरासत संरक्षण और नवीनीकरण में नेटवर्क के कार्यों की प्रशंसा की

आगा खान ने भारत के समावेशी विकास और सामाजिक प्रगति में आगा खान विकास नेटवर्क की प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 10 SEP 2026 6:25PM by PIB Delhi

आगा खान विकास नेटवर्क-एकेडीएन के अध्यक्ष, प्रिंस रहीम आगा खान पंचम ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

बातचीत में प्रधानमंत्री ने भारत में आगा खान विकास नेटवर्क के दीर्घकालिक योगदान की सराहना की। उन्‍होंने विशेष रूप से सतत शहरी विकास, जल संरक्षण, स्वास्थ्य सेवा, ग्रामीण स्वच्छता, युवाओं के कौशल विकास और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इस विकास नेटवर्क के कार्यों को सराहा।

प्रधानमंत्री ने देशभर में ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और नवीनीकरण द्वारा भारत की सांस्कृतिक विरासत संरक्षित रखने में एकेडीएन के अग्रणी प्रयासों की भी सराहना की।

श्री रहीम आगा खान ने भारत के समावेशी विकास और सामाजिक प्रगति में आगा खान विकास नेटवर्क की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने भारत की परिवर्तनकारी विकास पहल की सराहना की और लोक कल्याणकारी कार्यों में नवाचार की भूमिका पर विचार साझा किए।

***

पीके/केसी/एकेवी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2308869) आगंतुक पटल : 221
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Manipuri , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam