रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान में कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव टेबल टॉप एक्सरसाइज संपन्न

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 11:38AM by PIB Delhi

तीन दिवसीय टेबल टॉप एक्सरसाइज (टीटीएक्स) 12 सितंबर 2026 को विशाखापत्तनम में पश्चिमी नौसेना कमान (ईएनसी) में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इसका आयोजन कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) के अंतर्गत किया गया। यह एक्सरसाइज 09 सितंबर 2026 को पश्चिमी नौसेना कमान के चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशन्स) रियर एडमिरल मनोज झा के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य 'हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में गैर-कानूनी समुद्री गतिविधियों से निपटने की समन्वित प्रतिक्रिया' विकसित करना था।

सीएससी सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के प्रतिनिधिमंडलों और समुद्री सुरक्षा विशेषज्ञों ने 72 घंटों से अधिक समय तक गहन सिम्युलेटेड ऑपरेशनल परिदृश्यों पर कार्य किया। बातचीत का मुख्य केंद्र जटिल और गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों से निपटना था। इनमें समुद्री आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी और अवैध, मछली पकड़ने की बिना रिपोर्ट की गई और अनियमित (आईयूयू) गतिविधि शामिल है।

प्रतिभागियों ने मौजूदा मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) की समीक्षा की और सामूहिक मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस (एमडीए) को बेहतर बनाने के लिए सूचना साझा करने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया।

यह एक्सरसाइज क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव देशों के सामूहिक संकल्प को दोहराती है। यह क्षेत्र की सुरक्षा और वृद्धि के लिए परस्पर एवं समग्र प्रगति यानि 'महासागर' (MAHASAGAR - Mutual and Holistic Advancement for Security and Growth Across Regions) के विजन के अनुरूप है।

 

*******

पीके/केसी/पीके                                                                                                     


(रिलीज़ आईडी: 2309408) आगंतुक पटल : 101
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati