महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने श्रीमती जहरा पेज़ेशकियान का ब्रिक्स बाजार में स्वागत किया

प्रविष्टि तिथि: 12 SEP 2026 7:34PM by PIB Delhi

केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने ईरान के राष्ट्रपति श्री मसूद पेज़ेशकियान की पुत्री, श्रीमती जहरा पेज़ेशकियान का नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में आयोजित ब्रिक्स बाजार में स्वागत किया।

एक्स पर एक पोस्ट में, उन्होंने कहा कि उन्हें बाजार का भ्रमण कराने और ब्रिक्स के सदस्य एवं साझेदार देशों द्वारा प्रदर्शित समृद्ध परंपराओं, कला, शिल्प तथा सांस्कृतिक विरासत को साझा करने का अवसर मिला।

उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स बाजार कला, शिल्पकला और सांस्कृतिक संबंधों का एक अद्भुत उत्सव था, जो ब्रिक्स देशों को एक-दूसरे के और करीब लाता है।

***

पीके/केसी/पीकेपी/डीए

  

 


(रिलीज़ आईडी: 2309611) आगंतुक पटल : 144
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Malayalam