पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय
स्वच्छ सागर, सुरक्षित सागर 5.0 के तहत दीघा समुद्र तट पर तटीय सफाई अभियान का आयोजन किया गया
समुद्री प्रदूषण और टिकाऊ प्रथाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने की पहल में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया
प्रविष्टि तिथि:
12 SEP 2026 12:10AM by PIB Delhi
स्वच्छ सागर सुरक्षित सागर 5.0 अभियान के शुभारंभ के उपलक्ष्य में, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा पूर्वी मिदनापुर के दीघा में आज एक तटीय सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का राष्ट्रीय समन्वय चेन्नई स्थित राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईओटी) द्वारा किया गया। सफाई अभियान का शुभारंभ समुद्री एक्वेरियम और क्षेत्रीय केंद्र (एमएआरसी) में एक उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस पहल में कॉलेज के छात्रों और एमएआरसी, एनआईओटी, इनकॉइस, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) और भारतीय तटरक्षक बल के अधिकारियों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ((एमओईएस),) के संयुक्त सचिव श्री श्रीनिवास राव गांगी रेड्डी ने एनआईओटी के साथ मिलकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
यह पहल 19 सितंबर 2026 को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय तटीय स्वच्छता दिवस की पूर्व-तैयारी के रूप में आयोजित की गई। इसका उद्देश्य समुद्री प्रदूषण के प्रति व्यापक जागरूकता पैदा करना तथा तटीय और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए टिकाऊ प्रथाओं को प्रोत्साहित करना है।









पीके/केसी/जीके
(रिलीज़ आईडी: 2309654)
आगंतुक पटल : 35
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English