राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्‍ट्रपति का गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2026 4:27PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा है:-

“गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर, मैं देश-विदेश में रह रहे सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।

भगवान श्री गणेश बुद्धि, विवेक, समृद्धि और शुभारंभ के प्रतीक हैं। गणेश चतुर्थी का उत्सव हमारे जीवन में ऊर्जा, ज्ञान और सकारात्मकता का संचार करता है। यह पावन पर्व हमें जीवन में नए संकल्पों के साथ प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करता है।

मैं मंगलकामना करती हूं कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का संचार करें। हम सब राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लें।”

तत्‍काल जारी करने के लिए।

*******

MJPS/SS/PRK


(रिलीज़ आईडी: 2309746) आगंतुक पटल : 115
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Bengali , Gujarati , Tamil