उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति से मुलाकात की

प्रविष्टि तिथि: 13 SEP 2026 3:57PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर कजाकिस्तान गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम श्री कासिम-जोमार्ट तोकायेव से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने कजाकिस्तान के साथ भारत के प्राचीन सभ्यतागत संबंधों को स्मरण किया और हाल के वर्षों में भारत-कजाकिस्तान संबंधों के निरंतर विकास पर संतोष व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने राजनीतिक, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा, संपर्क, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, उभरती प्रौद्योगिकियों, रचनात्मक अर्थव्यवस्था और लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों नेताओं ने अपने-अपने लोगों के पारस्परिक लाभ के साथ-साथ क्षेत्र में शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिए दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की।

*********

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2309758) आगंतुक पटल : 66
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil