उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

​​​​​​​खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग विशेष अभियान 6 के लिए तैयार


डीएफपीडी 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाएगा

अभियान में स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरे के निपटान और कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2026 3:45PM by PIB Delhi

भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (डीएफपीडी) ने विशेष अभियान 6 की तैयारी कर ली है। यह अभियान 2 अक्टूबर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। अभियान में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने तथा लंबित मामलों के निपटान, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, कार्यालय के स्थान के प्रभावी उपयोग, ई-कचरा प्रबंधन तथा कार्यालय परिसरों की समग्र स्वच्छता और सौंदर्यीकरण के प्रयासों को और मजबूत करने पर ध्यान केन्‍द्रित किया जाएगा।

खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने विशेष अभियान 5.0 को सफलतापूर्वक पूरा किया था। यह अभियान वर्ष 2021 से 2024 के दौरान आयोजित विशेष अभियान 1.0 से 4.0 के तहत की गई पहलों को आगे बढ़ाते हुए आयोजित किया गया था। अभियान में स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों के निपटान पर ध्यान केन्‍द्रित किया गया, जिसमें स्वच्छता, स्थान प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन और विभिन्न श्रेणियों के संदर्भों के निपटान पर विशेष जोर दिया गया।

2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित विशेष अभियान 5.0 के दौरान कुल 1,23,853 फाइलों को हटाया गया, 49,830 वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया और 1.67 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।

विभाग ने अभियान अवधि के बाद भी स्वच्छता और संसाधनों के कुशल उपयोग की दिशा में अपने प्रयास जारी रखे। नवम्‍बर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान पुरानी फाइलों को हटाने, कबाड़ सामग्री की नीलामी तथा अनुपयोगी और खाली पड़े हुए स्थानों की सफाई के माध्यम से 72,577 वर्ग फुट क्षेत्र खाली कराया गया। इस अवधि के दौरान कबाड़ सामग्री के निपटान से 25.95 लाख रुपये का राजस्व अर्जित हुआ।

इसके अलावा, नवम्‍बर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग तथा उसके संगठनों के विभिन्न कार्यालयों और स्थानों पर 1,493 स्वच्छता अभियान चलाए गए। इन पहलों से स्वच्छ, अधिक कुशल और सुव्यवस्थित कार्य वातावरण बनाए रखने के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

लंबित मामलों, पुराने रिकॉर्ड, बेकार पड़े स्थान और ई-कचरे के निपटान पर विशेष अभियान 6 में ध्यान

विशेष अभियान 6 के तहत, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने अभियान के प्रमुख मानकों के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई है। इनमें लंबित मामलों का निपटान, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन, ई-कचरे का निपटान, कार्यालय परिसरों की स्वच्छता और सौंदर्यीकरण शामिल हैं। विशेष अभियान 6 के माध्यम से डीएफपीडी अपने कार्यालयों और संगठनों में स्वच्छता, दक्षता और सरकारी संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रयास जारी रखेगा।

***

पीके/केसी/केपी
 


(रिलीज़ आईडी: 2310898) आगंतुक पटल : 77
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu