विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान स्वच्छता और लंबित मामलों के तेज़ी से निपटारे के लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग की उपलब्धियां/प्रयास

प्रविष्टि तिथि: 16 SEP 2026 3:42PM by PIB Delhi

स्वच्छता और लंबित मामलों के तेज़ी से निपटारे पर केंद्रित 'विशेष अभियान 5.0'  को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) में इसके डिवीजनों, वैज्ञानिक इकाइयों और स्वायत्त संस्थानों के उत्साह और समर्पित सहयोग के साथ 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया।

अभियान के दौरान बनी गति को संस्थागत रूप देने और बनाए रखने के लिए, विभाग ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान स्वच्छता, शिकायतों के निवारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और कबाड़ के निपटान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जो इस प्रकार हैं:-

 

क्रम संख्या

श्रेणी

नवंबर 2025 – अगस्त 2026 के दौरान उपलब्धि

(i)

सफाई अभियान स्थल

डीबीटी और इसके फील्ड कार्यालयों में 291 जगहों पर सफाई अभियान चलाए गए।

(ii)

जन शिकायतें और अपील

इस अवधि के दौरान 290 जन शिकायतों और 25 अपीलों का निपटारा किया गया।

(iii)

खाली कराई गई जगह (वर्ग फुट में)

व्यवस्थित सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन की पहलों के ज़रिए 29,350 वर्ग फुट ऑफिस की जगह खाली कराई गई।

(iv)

प्राप्त राजस्व (-वेस्ट और कबाड़ के निपटान से)

-वेस्ट, कबाड़ और बेकार हो चुकी चीज़ों के निपटान से ₹ ​​38,77,235/- का राजस्व प्राप्त हुआ।

 

इस दौरान डीबीटी के स्वायत्त संस्थानों/पीएसयू द्वारा की गई प्रमुख अभियान गतिविधियों और कुछ कार्यों की झलकियाँ इस प्रकार हैं:-

 

क्रम संख्या

विभाग का नाम

विशेषताएँ

संस्थान का नाम

श्रेष्ठ परिपाटियों के 'पहले और बाद' के चित्र

गतिविधि का महीना, वर्ष

1

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

ग्रीन हाउस का पिछला हिस्सा

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च

जनवरी 2026

2

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

बाहरी जगहों की सफाईवेस्टेज रूम (कचरा कक्ष)

सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स

फरवरी 2026

3

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

बालकनी की सफाई

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स

मार्च 2026

4

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

सी  चिलर एरिया (बाहरी)

इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एंड रीजेनरेटिव मेडिसिन

अप्रैल 2026

5

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

ग्रीन हाउस की ओर जाने वाली सड़क का इलाका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी

WhatsApp Image 2026-08-12 at 15.47.26

जून 2026

6

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

कॉमन पैसेज (साझा रास्ते) की सफाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-रिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट

जुलाई 2026

7

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

स्टोर रूम की सफाई

नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर

जुलाई 2026

 

डीबीटी के सचिव और नोडल अधिकारी ने ऊपर बताई गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की। विभाग ने एससीडीपीएम पोर्टल पर प्रगति को अपडेट करने के लिए ईमानदार और समर्पित प्रयास किए और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण वाले सभी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की।

*******

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2310905) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English