प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया है, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है
प्रविष्टि तिथि:
17 SEP 2026 5:38PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया का एक लेख साझा किया, जिसमें भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में परिवर्तन पर प्रकाश डाला गया है। लेख में बताया गया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“लेख में, श्री @JM_Scindia ने भारतीय डाक के एक आधुनिक, तकनीक-आधारित और पेशेवर तरीके से संचालित संस्थान के रूप में बदलाव पर प्रकाश डाला है। उन्होंने बताया है कि भारतीय डाक लॉजिस्टिक्स, वित्तीय सेवाओं और नागरिक-केंद्रित सेवाओं के क्षेत्र में अपनी व्यापक पहुंच को डिजिटल क्षमताओं के साथ जोड़ रहा है। साथ ही, इसने 'डाक सेवा, जन सेवा' की भावना के साथ अपनी विश्वसनीय जन-सेवा की भूमिका को भी बनाए रखा है।”
****
पीके/केसी/जेके/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2311566)
आगंतुक पटल : 169
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Bengali
,
Assamese
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Odia
,
Tamil
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam