सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बदायूं, उत्तर प्रदेश में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान आयोजित किया


केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने सफाई मित्रों की गरिमा, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर जोर दिया

सफाई मित्रों को पीपीई किट, आयुष्मान कार्ड और ऑटो-रिक्शा की चाबियां वितरित की गईं

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 9:50PM by PIB Delhi

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने आज उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित डाइट (DIET) सभागार में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘सफाई मित्रों का सम्मान, स्वच्छ भारत का संकल्प’ संदेश को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने शिरकत की। उन्होंने नेशनल एक्शन फॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम (NAMASTE) योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस योजना का उद्देश्य सफाई कर्मियों की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत अब तक 90,157 सीवर और सेप्टिक टैंक कर्मियों की प्रोफाइलिंग की गई है। इनमें से 87,078 कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) किट उपलब्ध कराई गई हैं, जबकि 76,920 कर्मियों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में लाया गया है।

मंत्री जी ने बताया कि इसके अलावा 5,00,013 कचरा बीनने वालों की प्रोफाइलिंग की गई है, जिनमें से 3,15,593 का सत्यापन पूरा हो चुका है। कुल 1,79,269 कचरा बीनने वालों को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई हैं।

श्री वर्मा ने बताया कि बदायूं में प्रोफाइलिंग प्रक्रिया के जरिए 146 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों और 339 कचरा बीनने वालों का सत्यापन किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान श्री वर्मा ने प्रतीकात्मक रूप से 40 सीवर एवं सेप्टिक टैंक कर्मियों और 30 कचरा बीनने वालों को पीपीई किट वितरित कीं। इसके अलावा 31 सफाई मित्रों को आयुष्मान कार्ड दिए गए, जबकि छह सफाई मित्रों को ऑटो-रिक्शा की चाबियां सौंपी गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image001_20260917215117_3a9f50.jpg

कार्यक्रम ने सरकार की ‘वंचितों को वरीयता’ की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। इसका उद्देश्य ऐसे लोगों तक सहायता और सहयोग पहुंचाना है, जो ऐतिहासिक रूप से सरकारी सेवाओं और अवसरों से वंचित या उपेक्षित रहे हैं। समाज के हाशिए पर मौजूद लोगों पर यह ध्यान ‘विकसित भारत’ की व्यापक सोच का हिस्सा है, जिसमें प्रत्येक नागरिक को देश की विकास यात्रा में योगदान देने और उसका लाभ उठाने का अवसर मिले।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image002_20260917215125_87c163.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image003_20260917215130_ccfa92.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/2026/sep/image004_20260917215139_d9b9d2.jpg

कार्यक्रम में दातागंज के विधायक श्री राजीव सिंह, बिल्सी के विधायक श्री हरीश चंद्र, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री वागीश पाठक, बदायूं जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा यादव और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक श्री प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

***

पीके/केसी/केजी


(रिलीज़ आईडी: 2311808) आगंतुक पटल : 51
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Kannada