प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने सेमीकॉन इंडिया 2026 की झलकियां साझा कीं

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 8:00PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 की झलकियां साझा कीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने आयोजन के इस पांचवें संस्करण के महत्व का उल्लेख करते हुए शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आए अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। श्री मोदी ने कहा कि विदेश से आए सभी अतिथियों का वे विशेष स्वागत करते हैं।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट किया:

भारत का सेमीकंडक्टर पारितंत्र तेजी से विस्तारित हो रहा है। यह नवोन्‍मेष, निवेश और विकास के नए अवसर उत्‍पन्‍न कर रहा है। दिल्ली में सेमीकॉन इंडिया 2026 को संबोधित कर रहा हूं।

सेमीकॉन इंडिया 2026 के प्रति उत्‍साह देखकर ही विश्वास किया जा सकता है!

मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि भारत सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र में अपने प्रयासों का विस्तार कर रहा है।

भारत आज से ही आने वाले कल के लिए चिप्स की तैयारी में लगा है!

सेमीकंडक्टर मिशन 2.0

गहन सुधार।

परियोजनाओं की बढ़ती श्रृंखला।

एक संपूर्ण पारितंत्र निर्मित हो रहा है जिसके केंद्र में हमारे युवा हैं।

***

पीके/केसी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2312016) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Assamese , Manipuri , Bengali , Gujarati , Malayalam