विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनटीपीसी पश्चिमी क्षेत्र-I (डब्ल्यूआर-I) मुख्यालय, मुंबई एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज 2026-27 के मुंबई रीजनल राउंड के आयोजन के लिए तैयार

प्रविष्टि तिथि: 15 SEP 2026 3:39PM by PIB Delhi

एनटीपीसी लिमिटेड का पश्चिमी क्षेत्र-I मुख्यालय, मुंबई 17 सितंबर 2026 को अंधेरी (पूर्व) स्थित सीपज विशेष आर्थिक क्षेत्र के भारत रत्नम - मेगा सीएफसी में प्रतिष्ठित एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2026-27 के मुंबई रीजनल राउंड का आयोजन करने जा रहा है।

एनीथिंग एंड एवरीथिंग फ्रॉम द वर्ल्ड ऑफ बिजनेस एंड मैनेजमेंट” थीम पर आधारित इस क्विज में इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे दो छात्रों की टीमें भाग ले सकती हैं। 100 से अधिक टीमों की संभावित भागीदारी वाला यह आयोजन युवाओं के बीच ज्ञान, विश्लेषणात्मक सोच, जिज्ञासा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देता है।

कार्यक्रम के दिन सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक छठी मंजिल पर स्थित गेट नंबर 4 और 5 पर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण खुला रहेगा। प्रतिभागियों के लिए अपना वैध कॉलेज पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। इसमें शामिल होने के लिए कोई पंजीकरण या भागीदारी शुल्क नहीं है और संस्थान चाहे तो एक से अधिक टीमों का नामांकन कर सकते हैं।

कौन भाग ले सकता है?

  • वर्तमान में इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर रहे छात्र।
  • प्रत्येक टीम में दो सदस्यों का होना अनिवार्य है।
  • अकेले भाग लेने की अनुमति नहीं है।
  • कोई पंजीकरण या भागीदारी शुल्क नहीं है।
  • संस्थान अपनी इच्छा अनुसार कितनी भी टीमों को नामांकित कर सकते हैं।

मुंबई रीजनल राउंड की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी, जिसके बाद शीर्ष छह टीमों के बीच ऑन-स्टेज मल्टीमीडिया रीजनल फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें से शीर्ष दो टीमें राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

मुंबई रीजनल राउंड के लिए पुरस्कार:

  • पहला पुरस्कार: ₹60,000 प्रति टीम
  • दूसरा पुरस्कार: ₹40,000 प्रति टीम
  • तीसरा पुरस्कार: ₹20,000 प्रति टीम
  • सांत्वना पुरस्कार (चौथे से छठा स्थान): 8,000 प्रति टीम

राष्ट्रीय स्तर के लिए पुरस्कार:

  • पहला पुरस्कार: ₹1,00,000 (प्रति टीम)
  • दूसरा पुरस्कार: ₹60,000 (प्रति टीम)
  • तीसरा पुरस्कार: ₹40,000 (प्रति टीम)
  • पहला सांत्वना पुरस्कार (चौथे, पांचवें और छठे स्थान के लिए): ₹16,000 (प्रति टीम)
  • दूसरा सांत्वना पुरस्कार (शेष 12 टीमों के लिए): 8,000 (प्रति टीम)

रीजनल राउंड के लिए यात्रा प्रतिपूर्ति केवल एसी 3-टियर ट्रेन किराए तक ही सीमित रहेगी। वहीं नेशनल लेवल के लिए यात्रा प्रतिपूर्ति इकोनॉमी क्लास हवाई किराए तक सीमित होगी। राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभागियों के रहने, खाने और लोकल ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था एनटीपीसी द्वारा की जाएगी।

वर्ष 2004 से आयोजित हो रहा एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज एनटीपीसी की छात्रों को जोड़ने वाली प्रमुख पहलों में से एक है में से एक है, जो पूरे भारत में बौद्धिक विकास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देता है।

एनटीपीसी मुंबई और आसपास के क्षेत्रों के इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों से इस आमंत्रण को साझा करने और पात्र छात्रों को इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह करता है।

*****

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2312299) आगंतुक पटल : 10
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil