इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने ओडिशा मंडप का उद्घाटन किया
सेमिकॉन इंडिया 2026 में ओडिशा ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र को बढ़ावा देने के प्रयास तेज किए
ओडिशा ने 23,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों और रोजगार के 6,100 संभावित अवसरों के साथ उभरते सेमीकंडक्टर पारितंत्र को प्रदर्शित किया
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 7:07AM by PIB Delhi
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी ने यशोभूमि, नई दिल्ली में सेमिकॉन इंडिया 2026 में कार्यक्रम के दूसरे दिन ओडिशा मंडप का उद्घाटन किया।
ओडिशा मंडप में सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला के विभिन्न क्षेत्रों में राज्य की बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें सिलिकॉन कार्बाइड सेमीकंडक्टर, उन्नत पैकेजिंग, ग्लास-सब्सट्रेट पैकेजिंग, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स तथा सेमीकंडक्टर से संबंधित डिजाइन और शिक्षा संबंधी पहल शामिल हैं।

ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी और माननीय केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सेमिकॉन इंडिया 2026 में ओडिशा मंडप का उद्घाटन किया
ओडिशा ने सेमीकंडक्टर निवेश और उद्योग जगत से सहभागिता बढ़ाने के प्रयास तेज किए
सेमिकॉन इंडिया 2026 के दौरान ओडिशा ने वैश्विक और घरेलू सेमीकंडक्टर एवं प्रौद्योगिकी कंपनियों, उद्योग निकायों तथा जापान, स्वीडन और ताइवान के प्रतिनिधियों सहित अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ संवाद किया। इन संवादों में लैम रिसर्च, एप्लाइड मैटेरियल्स, सिकसेम, 3डी ग्लास सॉल्यूशंस, सायंट, लिंडे और होरिबा इंडिया जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
सेमीकंडक्टर सुविधा के लिए क्वाडक्वांटम के साथ एक आशय पत्र (एलओआई) पर भी हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत एसआईसी (SiC) सब्सट्रेट वेफर्स का उत्पादन किया जाएगा। इससे सेमीकंडक्टर पारितंत्र के साथ ओडिशा का जुड़ाव और मजबूत होगा।
2.0. राज्य सरकार को लगभग 23,600 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिनसे 6,100 रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। ये प्रस्ताव एक मजबूत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स पारितंत्र के निर्माण और सेमिकॉन 2.0 के तहत संपूर्ण सेमीकंडक्टर मूल्य श्रृंखला विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर पारितंत्र को सुदृढ़ करेगी ओडिशा सिलिकॉन वैली
ओडिशा ने कटक के निकट नरज में 870 एकड़ क्षेत्र में ओडिशा सिलिकॉन वैली विकसित करने की घोषणा की है, जहां इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी से जुड़ी प्रमुख परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। यह स्थान कटक–भुवनेश्वर शहरी गलियारे, पारादीप और धामरा जैसे प्रमुख बंदरगाहों तथा प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ा हुआ है।
महानदी से इस स्थल की निकटता औद्योगिक जल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए भौगोलिक लाभ भी प्रदान करती है। इन कारकों का उद्देश्य सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला, लॉजिस्टिक्स और संबद्ध उद्योगों के विकास को समर्थन प्रदान करना है।
व्यापक सेमीकंडक्टर पारितंत्र का निर्माण
ओडिशा मंडप में आरआईआर पावर, सिकसेम, 3डीजीएस और एआरएफ डिजाइन के साथ-साथ एनआईटी राउरकेला और पीएमईसी ब्रह्मपुर जैसे शैक्षणिक संस्थानों की परियोजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है, जो भारत में निर्मित चिप्स के पहले बैच पर कार्य कर रहे हैं।
ओडिशा अपने सेमीकंडक्टर नीति को उभरते हुए इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के अनुरूप भी कर रहा है। अपने हालिया तीसरे नीति संशोधन के माध्यम से, राज्य ने सेमीकंडक्टर उपकरण विनिर्माण, सेमीकंडक्टर-ग्रेड गैसों, कच्चे माल और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े क्षेत्रों में आईएसएम द्वारा अनुमोदित परियोजनाओं के लिए 25 प्रतिशत अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की है।

माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी और कैबिनेट स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संसदीय कार्य, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, ओडिशा सरकार माननीय श्री डॉ. मुकेश महालिंग के साथ प्रेस वार्ता
नीतिगत ढांचा इंजीनियरों के स्थान परिवर्तन, जनशक्ति कौशल विकास, इंटर्नशिप, अंतरराष्ट्रीय पेटेंट और अनुसंधान एवं विकास के लिए भी सहायता प्रदान करता है।
ओडिशा मंडप में “सैंड टू सिलिकॉन” इंस्टॉलेशन प्रदर्शित किया गया है, जो राज्य की सेमीकंडक्टर यात्रा और “माइन इकोनॉमी” से “माइंड इकोनॉमी” की ओर बढ़ने के उसके व्यापक दृष्टिकोण को प्रस्तुत करता है।

ओडिशा मंडप में सैंड आर्ट
सेमिकॉन इंडिया 2026 में ओडिशा की भागीदारी निवेश आकर्षित करने, सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में क्षमताओं को सुदृढ़ करने, विशिष्ट प्रतिभाओं को विकसित करने तथा विनिर्माण, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति श्रृंखला और नवाचार को समाहित करने वाले एकीकृत पारितंत्र के निर्माण के उसके प्रयासों को रेखांकित करती है।
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2312318)
आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English