मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
मत्स्यपालन विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता और सुशासन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 9:30PM by PIB Delhi
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का मत्स्यपालन विभाग, अपने अंतर्गत आने वाले कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के साथ 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले विशेष अभियान 6.0 में सक्रिय रूप से हिस्सा लेगा। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के दिशानिर्देशों के अनुसार चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना और लंबित मामलों को कम करना, अभिलेख प्रबंधन में सुधार करना, कार्यालय की जगह का अधिकतम इस्तेमाल करना और कचरे व ई-कचरे का व्यवस्थित निपटान कर कुशल कार्यालय प्रबंधन को प्रोत्साहन देना है।
अक्टूबर 2025 में आयोजित किए गए विशेष अभियान 5.0 की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए, विभाग ने हालिया अभियान के दौरान अपनी स्वच्छता और प्रशासनिक सुधार पहलों को और मजबूत करने का संकल्प लिया है।
विशेष अभियान 6.0 को दो चरणों में लागू किया जाएगा, जिसमें 15 से 30 सितंबर 2026 तक एक तैयारी चरण और 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक एक कार्यान्वयन चरण शामिल है।
तैयारी संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत, विभाग के नोडल अधिकारी की ओर से 17 सितंबर 2026 को सभी संबद्ध कार्यालयों और स्वायत्त निकायों के प्रतिनिधियों के साथ एक संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने, लक्ष्य निर्धारण करने, स्वच्छता अभियान चलाने, लंबित मामलों को कम करने, अभिलेख प्रबंधन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने और कचरे एवं ई-कचरे के प्रभावी निपटान पर ध्यान केंद्रित किया गया। सभी कार्यालयों में अभियान के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए सुदृढ़ निगरानी और समय पर रिपोर्टिंग पर भी जोर दिया गया।
विशेष अभियान 6.0 में अपनी सक्रिय भागीदारी के माध्यम से, विभाग स्वच्छता को संस्थागत रूप देने, कार्यस्थल की दक्षता बढ़ाने, कार्यालय प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और एक स्वच्छ, संगठित और नागरिक-केंद्रित कार्य वातावरण को प्रोत्साहन देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2312323)
आगंतुक पटल : 106