प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से अनुग्रह राशि की घोषणा की
प्रविष्टि तिथि:
19 SEP 2026 4:16PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे : प्रधानमंत्री @narendramodi
****
पीके/केसी/पीपी/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2312471)
आगंतुक पटल : 168