प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने पर निशानेबाज रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
21 SEP 2026 7:22PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई दी है। श्री मोदी ने कहा कि उनकी एकाग्रता, निरंतरता और टीम भावना ने भारत को गौरवान्वित किया है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ राकेश माने को बधाई।
यह वास्तव में शानदार संयुक्त स्कोर के साथ सराहनीय प्रदर्शन था। उनकी एकाग्रता, निरंतरता और टीम भावना ने भारत को गौरवान्वित किया है। आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री @narendramodi
***
पीके/केसी/पीके
(रिलीज़ आईडी: 2313194)
आगंतुक पटल : 308
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English
,
Urdu
,
Marathi
,
Assamese
,
Bengali
,
Manipuri
,
Punjabi
,
Gujarati
,
Telugu
,
Kannada
,
Malayalam