प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 22 SEP 2026 2:09PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:

भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत!

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला।

इस जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीता है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी।

पूरी टीम को शुभकामनाएं: PM@narendramodi”

*****

पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/एमयू


(रिलीज़ आईडी: 2313412) आगंतुक पटल : 176
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Telugu , Kannada , Malayalam