प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की निशानेबाजी स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 23 SEP 2026 10:30PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पुरुषों की निशानेबाजी स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को बधाई दी और इसे एशियाई खेलों में गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प और टीम वर्क अनुकरणीय रहा। प्रधानमंत्री ने उन्हें भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्ट साझा किया:

एशियाई खेलों में एक गौरवपूर्ण उपलब्धि।

पुरुष स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर अनंतजीत सिंह नरुका, भवतेग सिंह गिल और मैराज अहमद खान को हार्दिक बधाई। उनकी एकाग्रता और टीम वर्क अनुकरणीय रही है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2314391) आगंतुक पटल : 49
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Manipuri , Gujarati , Telugu , Malayalam