वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 के लिए बाजार योग्य दिनांकित प्रतिभूतियों को जारी करने वाला कैलेंडर

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 6:33PM by PIB Delhi

संस्थागत और खुदरा निवेशकों को अपने निवेश की कुशलतापूर्वक योजना बनाने में सक्षम बनाने और सरकारी प्रतिभूति बाजार में पारदर्शिता और स्थिरता प्रदान करने के उद्देश्य से, भारत सरकार (जीओआई), भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ विचार-विमर्थ से, वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही (1 अक्टूबर, 2026 से 31 मार्च, 2027) के लिए संप्रभु ग्रीन बॉन्ड्स (एसजीआरबीएस) सहित भारत सरकार की दिनांकित प्रतिभूतियों को जारी करने वाला सांकेतिक कैलेंडर जारी करती है। जारी किया गया कैलेंडर निम्नानुसार है:

भारत सरकार की ओर से जारी की जाने वाली दिनांकित प्रतिभूतियों का कैलेंडर

(1 अक्टूबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक)

क्रम संख्या

नीलामी का सप्ताह

राशि

(करोड़ ₹ में)

प्रतिभूति-वार आवंटन

1

28 सितंबर-02 अक्टूबर, 2026

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष का एसजीआरबी

2

अक्टूबर 05-09, 2026

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

3

12-16 अक्टूबर, 2026

34,000

(i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

4

19-23 अक्टूबर, 2026

33,000

(i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्ष

(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्ष

5

26-30 अक्टूबर, 2026

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ रुपये के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹9,000 करोड़ रुपये के लिए 30 वर्ष

(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष का एसजीआरबी

6

02-06 नवंबर, 2026

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

7

09-13 नवंबर, 2026

34,000

(i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

8

16-20 नवंबर, 2026

33,000

(i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्ष

(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्ष

9

23-27 नवंबर, 2026

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष एसजीआरबी

10

30 नवंबर-दिसंबर 04, 2026

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

11

दिसंबर 07-11, 2026

34,000

(i) ₹34,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

12

14-18 दिसंबर, 2026

33,000

(i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्ष

(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्ष

13

21-25 दिसंबर, 2026

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष एसजीआरबी

14

28 दिसंबर, 2026-01 जनवरी, 2027

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

15

जनवरी 04-08, 2027

35,000

(i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

16

जनवरी 11-15, 2027

33,000

(i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्ष

(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्ष

17

18-22 जनवरी, 2027

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹9,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

(iv) ₹3,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

18

25-29 जनवरी, 2027

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

19

1-5 फरवरी, 2027

35,000

(i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

20

8-12 फरवरी, 2027

33,000

(i) ₹19,000 करोड़ के लिए 5 वर्ष

(ii) ₹14,000 करोड़ के लिए 40 वर्ष

21

15-19 फरवरी, 2027

33,000

(i) ₹9,000 करोड़ के लिए 3 वर्ष

(ii) ₹12,000 करोड़ के लिए 7 वर्ष

(iii) ₹12,000 करोड़ के लिए 30 वर्ष

22

22-26 फरवरी, 2027

36,000

(i) ₹23,000 करोड़ के लिए 15 वर्ष

 

(ii) ₹13,000 करोड़ के लिए 50 वर्ष

23

1-5 मार्च, 2027

35,000

(i) ₹35,000 करोड़ के लिए 10 वर्ष

 

कुल

7,86,000

 

पहले की तरह, कैलेंडर में शामिल सभी नीलामियों में गैर-प्रतिस्पर्धी बोली लगाने की सुविधा होगी, जिसके अंतर्गत अधिसूचित राशि का पांच प्रतिशत निर्दिष्ट खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित होगा।

पहले की तरह, भारत सरकार, आरबीआई के साथ विचार-विमर्श से, उपर्युक्त कैलेंडर में संकेतित राशि, जारी करने की अवधि, परिपक्वता की अवधि आदि के संदर्भ में संशोधन करने और गैर-मानक परिपक्वता अवधि वाले बॉन्ड, फ्लोटिंग रेट बॉन्ड (एफआरबी), मुद्रास्फीति अनुक्रमित बॉन्ड (आईआईबी) सहित कई प्रकार के बॉन्ड जारी करने के लिए लचीला रुख अपनाती रहेगी। यह संशोधन भारत सरकार की जरूरतों, बाजार की बदलती परिस्थितियों और अन्य प्रासंगिक कारकों के आधार पर, बाजार को उचित सूचना देने के बाद किया जाएगा। यदि परिस्थितियां ऐसी हों, तो कैलेंडर में बदलाव किया जा सकता है, जिसमें छुट्टियों जैसे कारण भी शामिल हैं। ऐसे किसी भी बदलाव की सूचना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी जाएगी।

भारत सरकार, आरबीआई के परामर्श से, नीलामी अधिसूचनाओं में दर्शाई गई प्रत्येक प्रतिभूति के लिए ₹2,000 करोड़ रुपये तक की अतिरिक्त सदस्यता को बनाए रखने के लिए ग्रीनशू विकल्प का प्रयोग करने का अधिकार सुरक्षित रखती है।

भारत सरकार, आरबीआई के साथ विचार-विमर्श से, दिनांकित प्रतिभूतियों की अदला-बदली/ बायबैक नीलामी के माध्यम से भी आयोजित कर सकती है। दिनांकित प्रतिभूतियों की अदला-बदली नीलामी के माध्यम से प्रत्येक माह के तीसरे सोमवार को या इससे अधिक अंतराल पर आयोजित की जाएगी। यदि तीसरा सोमवार अवकाश का दिन हो, तो अदला-बदली नीलामी माह के चौथे सोमवार को आयोजित की जाएगी।

दिनांकित प्रतिभूतियों की नीलामी भारत सरकार की ओर से जारी सामान्य अधिसूचना संख्या एफ.4(2)-बी(डब्ल्यू एंड एम)/ 2018 दिनांक 26 मार्च, 2025 में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों के अधीन होगी, जैसा कि समय-समय पर संशोधित किया गया है।

***

पीके/केसी/आरटी/एमएम/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2315149) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English