प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 26 SEP 2026 7:53PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पदक भारत में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता में गर्व का एक और क्षण जोड़ता है। उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। श्री मोदी ने कहा कि उनका दृढ़ संकल्प कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने और बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।

‘एक्स’ पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने लिखा:

“एशियाई खेलों में टेबल टेनिस की मिश्रित युगल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मानुष शाह और दिया चिताले को बधाई।

यह पदक भारत में टेबल टेनिस की बढ़ती लोकप्रियता में गर्व का एक और क्षण जोड़ता है। इन दोनों खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

उनका दृढ़ संकल्प कई युवा खिलाड़ियों को इस खेल को अपनाने और बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा: PM @narendramodi”

 

***

पीके/केसी/आरटी/आर


(रिलीज़ आईडी: 2315412) आगंतुक पटल : 80
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Telugu , Malayalam