प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 25 SEP 2026 11:59PM by PIB Delhi

 प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में आज शानदार प्रदर्शन करते हुए नया एशियाई रिकॉर्ड कायम करने और स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके दृढ़ संकल्प ने देश को अपार गौरव दिलाया है। श्री मोदी ने उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा:

“नए एशियाई रिकॉर्ड के साथ शानदार प्रदर्शन!

एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर कमलजीत और सुरूचि इंदर सिंह को बधाई। उनके दृढ़ संकल्प ने देश को अपार गौरव दिलाया है। आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं: पीएम @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/केपी 


(रिलीज़ आईडी: 2315480) आगंतुक पटल : 28
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Kannada