प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 27 SEP 2026 8:33PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका प्रदर्शन दमदार और जोश से भरपूर रहा, जिसने देश को बहुत उल्लास से भर दिया। श्री मोदी ने उन्हें आने वाले समय में और अधिक सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दीं।

एक्स  पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा:

"एशियाई खेलों में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर एंसी सोजन को बधाई! उनका प्रदर्शन शानदार और जोश से भरा रहा, जिससे देश को बहुत खुशी मिली है। आने वाले समय में उन्हें और भी सफलता मिले: PM @narendramodi"

 

 

***

पीके / केसी/ आरटी / एमपी 


(रिलीज़ आईडी: 2315690) आगंतुक पटल : 48
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Marathi , Assamese , Gujarati , Malayalam