संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

दूरसंचार विभाग स्वच्छता, कुशल रिकॉर्ड प्रबंधन और बेहतर कार्यालय प्रशासन के लिए 'विशेष अभियान 6' चला रहा है

प्रविष्टि तिथि: 28 SEP 2026 6:01PM by PIB Delhi

संचार मंत्रालय के तहत दूरसंचार विभाग (डीओटी) स्वच्छता को बढ़ावा देने, कार्यालय स्थानों में सुधार, लंबित मामलों को कम करने और अपने कार्यालयों और क्षेत्रीय संरचनाओं में रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में एक केंद्रित दृष्टिकोण के साथ विशेष अभियान 6 चला रहा है।

अभियान का प्रारंभिक चरण (15.09.2026-30.09.2026) लंबित वीआईपी संदर्भों, सार्वजनिक शिकायतों, पीजी (उच्च अधिकारी से किया गया औपचारिक अनुरोध) अपीलों की पहचान करने के लिए किया जा रहा है, जिन्हें अभियान के कार्यान्वयन चरण (2.10.2026-31.10.2026) के दौरान हल किया जाएगा। अभियान के दौरान ऑफिस परिसर की साफ-सफाई और रखरखाव, बेकार और अनावश्यक अभिलेखों को हटाने, तय प्रक्रियाओं के अनुसार फाइलों की छंटाई करने और लंबित मामलों व शिकायतों के समाधान पर ध्यान दिया जाएगा।

अभियान के दौरान ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के तहत निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा ई-वेस्ट की पहचान करने और उसके निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अभियान के तहत दूरसंचार विभाग के कार्यालय और उसकी फील्ड इकाइयां उन क्षेत्रों की पहचान कर रही हैं, जिन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही  समग्र कार्य वातावरण में सुधार के लिए उपाय कर रही हैं। फिजिकल और इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों के व्यवस्थित प्रबंधन, कार्यालय स्थान के कुशल उपयोग और निरंतर आधार पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए अच्छे तौर-तरीकों को अपनाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

यह अभियान विभाग की विभिन्न संरचनाओं को मौजूदा प्रक्रियाओं की समीक्षा करने, सुधार के लिए क्षेत्रों की पहचान करने और ऐसी कार्य-पद्धतियों को संस्थागत रूप देने का अवसर प्रदान करता है जो अधिक कुशल और उत्तरदायी लोक प्रशासन में योगदान करते हैं।

दूरसंचार विभाग अपनी प्रशासनिक प्रक्रियाओं में लगातार सुधार के जरिए पारदर्शिता, कार्यकुशलता और नागरिकों पर केंद्रित सेवा-वितरण को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

अधिक जानकारी के लिए डीओटी हैंडल्स को फॉलो करें : -

X - https://x.com/DoT_India

Insta-  https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

Fb - https://www.facebook.com/DoTIndia

Youtube: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

******

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2316337) आगंतुक पटल : 39
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu