संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक ने अक्टूबर महीने के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूरसंचार पेंशनधारक जीवन प्रमाण शिविर का कार्यक्रम जारी किया

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 2:47PM by PIB Delhi

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक, दूरसंचार विभाग पेंशनधारकों की सुविधा के लिए अक्टूबर, 2026 के महीने में प्रधान सीसीए दिल्ली, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट जनपथ, नई दिल्ली में एक्सटेंशन काउंटर और दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर एमटीएनएल के परिसर में दूरसंचार पेंशनधारक जीवन प्रमाण शिविर आयोजित कर रहा है।

पेंशनधारकों से आग्रह है कि वे शिविरों में आएं और इन सुविधाओं का लाभ उठाएं। साथ ही, जीवन प्रमाण पत्र के स्पॉट सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज भी लाएं।

 

पेंशनधारक सुविधा शिविर का कार्यक्रम नीचे दिया गया है:

क्रम संख्या

स्थान

तिथि

1.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, यमुना विहार, दिल्ली

06.10.2026

2.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-6, द्वारका, दिल्ली

08.10.2026

3.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली

12.10.2026

4.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली

15.10.2026

5.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी, नई दिल्ली

21.10.2026

 

सुविधा शिविर का समय: सुबह 11.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक

पेंशनधारक सुविधा शिविर में उपलब्ध सुविधाएं:

  • www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का प्रशिक्षण
  • जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग का प्रशिक्षण
  • केवाईपी फ़ॉर्म जमा करना – कृपया एक फ़ोटो और आधार कार्ड/पैन कार्ड की प्रति/पीपीओ की प्रति साथ लाएं
  • शिकायतें और प्रश्न पूछने की सुविधा।

 

नोट: जिन पेंशनधारकों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, वे शिविर में शामिल नहीं हो सकते हैं।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसवी


(रिलीज़ आईडी: 2316507) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu