पर्यटन मंत्रालय
भारत और इटली पर्यटन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमत
दूसरी भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह की बैठक में फिल्म-पर्यटन, पर्यटन गंतव्यों के युग्मीकरण, कौशल विकास और कारोबार-से-कारोबार सहभागिता पर चर्चा की गई
पर्यटन संबंधी सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए दोनों पक्ष लक्षित तकनीकी समूह गठित करने और संपर्क बिंदु स्थापित करने पर सहमत हुए
प्रविष्टि तिथि:
29 SEP 2026 6:23PM by PIB Delhi
पर्यटन संबंधी दूसरी भारत-इटली संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की बैठक 29 सितंबर 2026 को आयोजित की गई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री भुवनेश कुमार और इटली के पर्यटन मंत्रालय की महासचिव सुश्री इमानुएला ट्रिपी ने की।

इस बैठक में भारतीय पक्ष की ओर से पर्यटन मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, रोम स्थित भारतीय दूतावास और भारतीय पर्यटन संचालक संघ (आईएटीओ) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इटली के प्रतिनिधिमंडल में पर्यटन मंत्रालय, विदेश मामलें एवं अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मंत्रालय, नई दिल्ली स्थित इटली के दूतावास और ईएनआईटी (इतालवी राष्ट्रीय पर्यटन बोर्ड) के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
बैठक में दोनों देशों के बीच पर्यटन संबंधी सहयोग को सुदृढ़ करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। इनमें पर्यटन संबंधी आंकड़ों का आदान-प्रदान, कम ज्ञात पर्यटन गंतव्यों को बढ़ावा देना, फिल्म-पर्यटन, पर्यटन गंतव्यों का युग्निकरण, कौशल विकास एवं क्षमता निर्माण तथा कारोबार-से-कारोबार (बी2बी) सहभागिता को बढ़ाना देनाा शामिल था।
बैठक के प्रमुख परिणाम के रूप में दोनों पक्षों ने सहयोग के चिन्हित क्षेत्रों में कार्य को आगे बढ़ाने और संबंधित हितधारकों के बीच निरंतर सहभागिता को सुगम बनाने के लिए लक्षित तकनीकी समूह गठित करने तथा संपर्क बिंदु नामित करने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों पक्षों ने प्रस्तावित भारत-इटली संस्कृति एवं पर्यटन वर्ष 2027 के संदर्भ में पर्यटन संबंधी सहयोग के अवसरों पर भी चर्चा की। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधी आदान-प्रदान को और सुदृढ़ करना है।
संयुक्त कार्य समूह की इस दूसरी बैठक ने पर्यटन क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा दोनों देशों के बीच संस्थागत और उद्योगगत संपर्क स्थापित करने के लिए भारत और इटली की प्रतिबद्धता को दोहराया।
*****
पीके/केसी/आरटी/आईएम/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2316693)
आगंतुक पटल : 79