प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक जीतने पर किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची और विथ्या रामराज को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 29 SEP 2026 8:26PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची और विथ्या रामराज के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी गति और दृढ़ संकल्प ने भारत को पोडियम पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाया और इस उपलब्धि को भारतीय एथलेटिक्स के लिए गौरव का क्षण बताया।

श्री मोदी ने कहा कि यह प्रदर्शन इस बात का शानदार उदाहरण था कि टीमवर्क से क्या हासिल किया जा सकता है और उन्होंने एथलीटों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“एशियाई खेलों में महिला 4×400 मीटर रिले में शानदार प्रदर्शन के लिए किरण पहल, पूवम्मा एम.आर., प्राची और विथ्या रामराज को बधाई। उनकी गति और दृढ़ संकल्प ने भारत को पोडियम पर शीर्ष स्थान तक पहुंचाया। यह भारतीय एथलेटिक्स के लिए गर्व का क्षण है और टीम भावना के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है, इसका शानदार उदाहरण है! एथलीटों को आगे के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: PM @narendramodi”

**********

पीके/केसी/आरटी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2316735) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Assamese , Gujarati , Tamil