पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा हितधारकों और सार्वजनिक सुझाव के लिए जारी किया गया

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2026 12:06PM by PIB Delhi

पेट्रोलियम (संशोधन) विधेयक, 2026 का मसौदा और संशोधन के संक्षिप्त निरीक्षण की व्याख्यात्मक टिप्‍पणी, 30 सितंबर, 2026 को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की वेबसाइट पर डाली गई है। इसका उद्देश्‍य सभी हितधारकों से पूर्व-विधायी परामर्श के हिस्से के तौर पर टिप्‍पणियां और सुझाव मंगाना है। इसे  https://mopng.gov.in/files/Whatsnew/Draft-Amendment-to-the-Petroleum-Act.pdf पर देखा जा सकता है।

सभी हितधारकों और आम जनता से अनुरोध है कि वे मसौदा विधेयक पर अपनी टिप्पणियां/सुझाव, यदि कोई हों, तो अवर सचिव (वितरण), पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, कर्तव्य भवन-03, नई दिल्ली-110001 को भेजें या उन्हें sodist-png[at]gov[dot]inऔर richa.86[at]nic[dot]in पर ईमेल द्वारा या 30, अक्टूबर 2026 से पहले भेजें ।

परामर्श प्रक्रिया के दौरान मिले सुझावों की ठीक से जांच की जाएगी।

***

पीके/केसी/आरटी/एवाई/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2316895) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Assamese , Gujarati