नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया
प्रविष्टि तिथि:
30 SEP 2026 6:30PM by PIB Delhi
नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छ और हरित कार्यस्थल को बढ़ावा देने तथा पर्यावरणीय संवहनीयता को प्रोत्साहित करने के अपने प्रयासों के तहत, नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के अंतर्गत एक वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया।
इस वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी ने किया, जिन्होंने मंत्रालय परिसर में एक पौधा लगाया। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस अभियान में हिस्सा लिया और पौधे लगाए।
सचिव महोदय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को हरित क्षेत्र को बढ़ाने और संवहनीय प्रथाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जाने वाली पहलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस अभियान में भाग लिया और स्वच्छ तथा हरित कार्यस्थल बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
"एक पेड़ माँ के नाम" के तहत यह वृक्षारोपण अभियान संवहनीयता के प्रति मंत्रालय की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है और एक हरित तथा अधिक संवहनीय भविष्य को बढ़ावा देने के सरकार के व्यापक दृष्टिकोण में योगदान देता है।


****
पीके/केसी/आरटी/एसके/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2317285)
आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English