स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईसीएमआर–राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का समापन समारोह का आयोजन

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 5:31PM by PIB Jaipur

आईसीएमआर–राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (NIHR), जोधपुर में 14 से 30 सितम्बर, 2026 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया।  हिन्दी पखवाड़े के समापन समारोह में  संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) पंकज भारद्वाज ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हिन्दी के प्रयोग को और अधिक बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने हिन्दी पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं आयोजक टीम को बधाई देते हुए कहा कि हिन्दी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि स्वयं की भावनाओं को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यालयी कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया।

 

0000


(रिलीज़ आईडी: 2317763) आगंतुक पटल : 54