वस्‍त्र मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

वस्त्र मंत्रालय 2 से 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान-6.0 के आयोजन के लिए तैयार

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 4:35PM by PIB Delhi

वस्त्र मंत्रालय अपने संगठनों, अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6.0 आयोजित करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को सुदृढ़ करना, लंबित मामलों का निपटारा अभिलेखों का कुशल प्रबंधन तथा इस वर्ष विशेष रूप से ई-कचरे का प्रभावी संग्रह, पृथक्करण और निपटान सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय ने तैयारी चरण के अंतर्गत व्यापक तैयारियां कीं और विभिन्न चिन्हित क्षेत्रों में लक्ष्यों का निर्धारण किया। इनमें 57 जन शिकायतों, 13 जन शिकायत अपीलों, 55 सांसद संदर्भों और 26 संसदीय आश्वासनों के निपटान का लक्ष्य शामिल है। इसके अतिरिक्त, केंद्रित स्वच्छता गतिविधियों के लिए 240 स्थलों की पहचान की गई है। मंत्रालय ने अभिलेख प्रबंधन को सुदृढ़ करने और पुराने अभिलेखों के संचय को कम करने के उद्देश्य से 12,519 भौतिक फाइलों और 6,941 ई-फाइलों की भी पहचान की है। अभियान के तहत 720 ई-कचरा सामग्री के व्यवस्थित संग्रहण, पृथक्करण और निपटान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चिन्हित ई-कचरे में पर्सनल कंप्यूटर, सीपीयू, इनपुट/आउटपुट उपकरण तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरण शामिल हैं।

ई-कचरे की पहचान एवं आकलन

विशेष अभियान 6.0 की तैयारियों के तहत मंत्रालय और इसके अधीनस्थ संगठनों में अप्रयुक्‍त और पुराने इलेक्ट्रॉनिक तथा विद्युत उपकरणों की पहचान की गई है। इन उपकरणों का उचित पृथक्करण और अधिकृत माध्यमों से निपटान सुनिश्चित करने के लिए आकलन किया जा रहा है। यह प्रक्रिया पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन के लिए लागू दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जा रही है।

वस्त्र मंत्रालय अपने संगठनों, अधीनस्थ कार्यालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के समन्वित एवं सामूहिक प्रयासों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने के साथ-साथ विशेष अभियान 6 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रहा है।

*******

पीके/केसी/आरटी/जेके/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2317844) आगंतुक पटल : 46
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English