संचार मंत्रालय
जनता डाक अदालत 07 अक्टूबर को
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 1:47PM by PIB Jaipur
भारतीय डाक विभाग के तत्वाधान में 07 अक्टूबर, 2026 को पूर्वान्ह 11.00 बजे प्रवर अधीक्षक डाकघर जोधपुर में जनता डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस डाक अदालत में जोधपुर मण्डल में स्थित डाकघरों की डाक सेवा में काउंटर सेवा, मनीआर्डर, बचत बैंक, पार्सल व बीमा कृत वस्तुओं, मूल्य देय वस्तुओं डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट, विदेशी डाक वस्तुओं पेंशन संबंधी मामलों में शिकायत व समस्याओं का निराकरण किया जायेगा।
प्रवर अधीक्षक डाकघर ने बताया कि इन मामलों में कोई शिकायत हो तो शिकायत का पूरा विवरण अर्थात शिकायत कर्ता का नाम, पूरा पता, उस कार्यालय का नाम जिसको पिछली बार शिकायत की गई, उसका पूरा विवरण देते हुए प्रवर अधीक्षक डाकघर, जोधपुर को 05 अक्टूबर, 2026 को तक भेजें सकते है। शिकायत वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, जोधपुर के कार्यालय में प्राप्त हो जानी चाहिए, जिन डाक कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामले अनिर्णित हो, वे भी अपना ब्यौरा भेज सकते है और डाक अदालत में उपस्थित हो सकते है।
00000000
(रिलीज़ आईडी: 2318123)
आगंतुक पटल : 76