संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

टीसीआईएल ने वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को ₹43.86 करोड़ का लाभांश दिया

प्रविष्टि तिथि: 01 OCT 2026 5:04PM by PIB Delhi

टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) ने आज वर्ष 2025-26 के लिए भारत सरकार को 43.86 करोड़ रुपये का लाभांश  दिया। अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सैयद तौसीफ अब्बास ने दूरसंचार विभाग (डीओटी) के सचिव श्री अमित अग्रवाल की उपस्थिति में केंद्रीय संचार एवं डोनर विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को लाभांश का चेक दिया।

टीसीआईएल की स्थापना अगस्त 1978 में हुई थी और यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण में है। कंपनी में सरकार की 100% हिस्सेदारी है। वर्ष 2025-26 में, टीसीआईएल ने 3,335  करोड़ रुपए का परिचालन राजस्व अर्जित किया और कर पश्चात  146 करोड़ रुपए का लाभ प्राप्त किया।

पिछले 5 वर्षों में, टीसीआईएल का राजस्व 115% बढ़ा है (वित्त वर्ष 2021-22 में  1,596 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में ₹ 3,442 रुपए करोड़  हो गया है)। टीसीआईएल एक लाभ कमाने वाली मिनीरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है और इसने सरकार को  4,146 रुपए करोड़ का संचयी लाभांश दिया है, जिसमें वित्त वर्ष 2024-25 में  3,728 करोड़ रुपए का विशेष लाभांश शामिल है।

टीसीआईएल एक विविध परिचालन उद्यम (सीपीएसई) है जो भारत और विदेशों में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में परियोजनाओं को क्रियान्वित करता है। टीसीआईएल ने विश्व भर के 70 से अधिक देशों में परियोजनाएं पूरी की हैं। वर्तमान में, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, मॉरीशस, भूटान और नेपाल में इसके विदेशी परिचालन हैं। इसके अलावा अफ्रीका के 15 से अधिक देशों में चल रही प्रतिष्ठित पैन अफ्रीका ई-विद्या भारती और आरोग्य भारती नेटवर्क परियोजना भी इसमें शामिल है।

कंपनी भारत सरकार की कई प्रतिष्ठित और उच्च मूल्य वाली परियोजनाओं को भी पूरा कर रही है, जिनमें रक्षा एनएफएस परियोजना, नौसेना ओएफसी परियोजनाएं, यूएसओएफ द्वारा वित्त पोषित एपीएसएफएल और तेलंगाना फाइबर परियोजनाएं, बीबीएनएल वीसैट, उत्तर पूर्व में भारतनेट चरण-III परियोजना, बीएसएनएल सुपर एज राउटर परियोजना, बिहार में स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क और भारतीय तटरक्षक बल तथा छत्तीसगढ़ राज्य के लिए डेटा सेंटर परियोजनाएं शामिल हैं।

अधिक जानकारी के लिए DoT Handles को फॉलो करें: -

X - https://x.com/DoT_India

इंस्टाग्राम- https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ​

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब: https://youtube.com/@departmentoftelecom?si=DALnhYkt89U5jAaa

***

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2318130) आगंतुक पटल : 16
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu