प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने पर अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोड और कीर्ति को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 1:20PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत को पहला स्वर्ण पदक जीतने पर अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोड और कीर्ति को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उनका संयम और सटीक निशाना असाधारण था। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत देशभर के अनगिनत युवा तीरंदाजों को प्रेरित करेगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत को अपने इन चैंपियनों पर गर्व है और उन्होंने अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोड तथा कीर्ति को उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री कार्यालय(पीएमओ) ने एक्स पर पोस्ट कहा;

“एक ऐतिहासिक स्वर्ण पदक, जिसने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया है।

एशियाई खेलों में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का अब तक का पहला स्वर्ण पदक जीतने पर अंकिता भक्त, कुमकुम अनिल मोहोड और कीर्ति को बधाई। कड़े मुकाबले वाले फाइनल में उनका संयम और सटीक निशाना असाधारण रहा। यह ऐतिहासिक जीत देशभर के अनगिनत युवा तीरंदाजों को प्रेरित करेगी। भारत को अपने चैंपियनों पर गर्व है! उनके आगामी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी(पीएम@narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/पीकेपी


(रिलीज़ आईडी: 2318157) आगंतुक पटल : 58
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Gujarati , Tamil , Kannada , Malayalam