गृह मंत्रालय
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना को हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया
मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है
युद्ध, तनाव व अस्थिरता के इस दौर में मोदी जी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है
वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है, इसीलिए 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है
आज विश्व के किसी भी संकट पर भारत का मंतव्य मायने रखता है और मोदी जी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2026 7:56PM by PIB Delhi
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण बताया है।
X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा “रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन द्वारा वैश्विक शांति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों की सराहना करना हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला क्षण है। पूरी दुनिया को शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले महात्मा गांधी जी की जयंती के दिन आया यह बयान बताता है कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक शांति की सबसे भरोसेमंद आवाज बन चुका है।
युद्ध, तनाव व अस्थिरता के इस दौर में मोदी जी ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि समाधान युद्धभूमि पर नहीं, संवाद और कूटनीति से निकलता है। वैश्विक संघर्ष हों या कोई आपदा, मोदी जी के नेतृत्व में भारत हर बार मदद के लिए सबसे पहले सामने आया है और इसीलिए 'वसुधैव कुटुंबकम्' की हमारी परंपरा को वैश्विक मंच पर आज एक नई पहचान मिली है।
यही कारण है कि आज विश्व के किसी भी संकट पर भारत का मंतव्य मायने रखता है और मोदी जी की बात को पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।”
****
आरके / आरआर / पीआर / पीएस
(रिलीज़ आईडी: 2318373)
आगंतुक पटल : 98