प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 6:13PM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी स्पर्धा के फाइनल में जोरदार जीत के साथ स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश को बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंकुश का जुनून और समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि अंकुश की सफलता यह सुनिश्चित करती है कि एशियाई खेलों में भारत के मुक्केबाजी अभियान का समापन एक शानदार मोड़ पर हो।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“अंकुश के लिए स्वर्ण पदक!

फाइनल में शानदार जीत के साथ एशियाई खेलों में पुरुषों की 80 किग्रा मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश को बधाई। उनकी लगन और समर्पण सराहनीय है। उनकी सफलता यह सुनिश्चित करती है कि एशियाई खेलों में भारत के मुक्केबाजी अभियान का समापन एक शानदार मोड़ पर हो: पीएम @narendramodi”

 

 

***

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318376) आगंतुक पटल : 63
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Gujarati , Malayalam