सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा इस अभियान में शामिल हुए


स्वच्छ और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के हिस्से के रूप में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया  

प्रविष्टि तिथि: 02 OCT 2026 5:18PM by PIB Delhi

स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2026 कैंपेन के हिस्से के तौर पर, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज यहां राष्ट्रीय राजधानी में बाबू जगजीवन राम नेशअंतर्गतनल फाउंडेशन (बीजेआरएनएफ) में “एक पेड़ मां के नाम” पहल के अंतर्गत पेड़ लगाने की  गतिविधि का आयोजन किया।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा की उपस्थिति में माननीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वृक्षारोपण अभियान का नेतृत्व किया।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग और बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन के अधिकारियों के साथ वृक्षारोपण गतिविधि का नेतृत्व किया।

धरती माँ द्वारा प्रकृति की देखभाल और माताओं द्वारा मानव जीवन की देखभाल के बीच समानता दिखाते हुए, डॉ. कुमार ने पर्यावरण की रक्षा और पोषण के महत्व पर जोर दिया।

 

मंत्रालय और बीजेआरएनएफ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ और हरित पर्यावरण के निर्माण के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता की

पुष्टि की।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक पेड़ मां के नाम पहल के पीछे के दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने सभी प्रतिभागियों से धरती माता को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की दिशा में योगदान देने का आह्वान करते हुए इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और अधिक स्थाई  वातावरण बनाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. वीरेंद्र कुमार और श्री बी. एल. वर्मा ने महात्मा गांधी और श्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। गणमान्य व्यक्तियों ने बाबू जगजीवन राम को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अधिकारियों और प्रतिभागियों को स्वच्छ और हरित पर्यावरण की दिशा में योगदान देने की शपथ भी दिलाई।

 

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान स्वच्छता ही सेवा 2026 के उद्देश्यों और स्वच्छ भारत और विकसित भारत के व्यापक दृष्टिकोण के प्रति सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

उन्होंने कहा कि यह पहल शहरी हरित स्थानों के पोषण और पर्यावरण संरक्षण में सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करने के महत्व पर भी प्रकाश डालती है।

एक पेड मां के नाम वृक्षारोपण गतिविधि नागरिकों और संस्थानों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए पर्यावरणीय जिम्मेदारी और सतत विकास के संदेश को पुष्ट करती है।

*****

 

पीके/केसी / आरटी / केएल / डीए


(रिलीज़ आईडी: 2318418) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu